Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दुर्गापूजा के दौरान लोकल ट्रेनों की टिकट बिक्री से 10.3 करोड़ की रिकॉर्ड आमदनी

दूसरी ओर पिछले वर्ष (2022) के दुर्गापूजा के दौरान यानी 29 सितंबर से 5 अक्तूबर के मध्य टिकटों की बिक्री से हुई कमाई में 8.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है

07 Nov 2023

दुर्गापूजा के दौरान लोकल ट्रेनों की टिकट बिक्री से 10.3 करोड़ की रिकॉर्ड आमदनी

कोलकाता। दुर्गापूजा के दौरान मात्र सात दिनों में हावड़ा मंडल में यात्री परिचालन में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनारक्षित और आरक्षित टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गयी। मिली जानकारी के अनुसार 18 (चतुर्थी) अक्तूबर से 24 (दशमी) अक्तूबर तक 57 लाख यात्रियों ने हावड़ा मंडल की ट्रेनों में यात्रा किया। इन सात दिनों में पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल ने सभी चारों मंडलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10.3 करोड़ की आमदनी की। 
पूर्व रेलवे द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष हावड़ा मंडल ने दुर्गापूजा के दौरान होने वाले टिकटों की बिक्री के पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हावड़ा डिवीजन ने भी 57 लाख यात्रियों के यात्रा किया। यह आंकड़ा 18 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक का है। इन सात दिनों में हावड़ा मंडल ने 57 लाख यात्रियों की उनकी मंजिल तक पहुंचाकर रिकॉर्ड 10.3 करोड़ की आमदनी किया। कमाई की यह आंकड़ा पिछले वर्ष (2022) की तुलना में इस वर्ष (2023) यात्रियों की संख्या में 3.65 प्रतिशत वृद्धि हुई है। 
दूसरी ओर पिछले वर्ष (2022) के दुर्गापूजा के दौरान यानी 29 सितंबर से 5 अक्तूबर के मध्य टिकटों की बिक्री से हुई कमाई में 8.96 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है। पूर्व रेलवे चालू वित्त वर्ष 2023-24 में राजस्व सृजन में वृद्धि की रफ्तार जारी रखे हुए है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर, 2023 की अवधि के दौरान पूर्व रेलवे का कुल राजस्व 6432.51 करोड़ दर्ज किया गया है। यह राजस्व पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में अर्जित 5738.33 करोड़ राजस्व की तुलना में 12.10 प्रतिशत ज्यादा है। वर्तमान वित्त वर्ष में अप्रैल से अक्तूबर तक माल ढुलाई से हुई कमाई में 13.54 प्रतिशत और यात्री परिवहन से हुई कमाई में 9.71 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। अप्रैल-अक्तूबर 2023 की अवधि के दौरान पूर्व रेलवे ने यात्री यातायात से 653.464 करोड़ कमाई की। यह पिछले वित्तीय वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर 2022 के दौरान 624.987 करोड़ रुपये था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News